रामगढ़ में हा’दसा, 4 सीनियर अफसरों पर FIR

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : झारखंड की धरती पर एक बार फिर कोयले की कालिख ने इंसानी लापरवाही का चेहरा उजागर कर दिया। रामगढ़ के कुजू में बंद खदान ढहने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसा महुआ टुंगरी में तड़के उस वक्त हुआ जब कुछ लोग कथित तौर पर अवैध खनन में लगे थे। अचानक खदान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया और देखते ही देखते ज़िंदगियां मलबे में दब गईं। रामगढ़ के DC फैज अक अहमद मुमताज ने इस मामले को गंभीर मानते हुए CCL (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इनमें कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक, करमा खदान परियोजना के प्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। इन पर लापरवाही का आरोप है, जो इस दुखद दुर्घटना का कारण बनी। मांडू के क्षेत्राधिकारी विमल कुमार सिंह ने खुद लिखित शिकायत देकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच जारी है। सीसीएल की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...