अभिषेक शर्मा का धमाका…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा लगातार अपनी चमक बिखेर रहा है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिये। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत पांच भारतीय बल्लेबाज यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि को खास बनाने वाली बात उनकी रफ्तार है। उन्होंने गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी और तेजी से रन बनाने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टी20 टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।

रोहित-विराट की कतार में शामिल हुये अभिषेक

टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिये बड़ी उपलब्धि है। इस मुकाम तक पहुंचकर अभिषेक ने दिखाया है कि छोटे प्रारूप में उनकी निरंतरता और आक्रामक अंदाज भारतीय टीम के लिये कितने महत्वपूर्ण हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ इस उपलब्धि की सूची में शामिल होना उनके करियर का एक अहम पड़ाव है।अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी में शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने का आत्मविश्वास नजर आता है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता विरोधी टीमों पर दबाव बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें :

डॉ. आरके मिश्र की अधूरी इच्छा को बहू ने किया पूरा…

Ranchi : आस्था जब शब्दों का रूप लेती है, तो...

रांची में फा’यरिंग…

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में...

इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया…

Kohramlive : टीम इंडिया ने इंदौर के होलकर स्टेडियम...

आजसू के इस दिग्गज नेता ने थामा कमल…

Ranchi : आजसू पार्टी के प्रमुख क्षेत्रीय चेहरों में शामिल...

84 साल के हुये अमिताभ बच्चन, सितारों ने लुटाया प्यार…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का जन्मदिन...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: