Bokaro : बोकारो के शांत और सादगी भरे अलारगो गांव में आज माहौल भावनाओं से भरा हुआ था। यहां CM हेमंत सोरेन पहुंचे, CM ने पूर्व मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के पिता और पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो के “ब्रह्मभोज” कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये और प्रार्थना की कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें। CM ने इस अवसर पर बेबी देवी और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना और सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेमनारायण महतो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज के ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने अपने जीवन से सबको जोड़कर रखा था। गांव के लोगों की आंखों में आज आंसू भी थे और गर्व भी, आंसू, अपने बुज़ुर्ग के बिछड़ने के और गर्व कि उनके सम्मान में राज्य का मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर तक पहुंचे। यहां याद दिला दें कि बीते 21 अक्टूबर 2025 को स्व. नेमनारायण महतो का निधन हुआ था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
ब्रह्मभोज में उमड़ा स्नेह और संवेदना का सैलाब, CM हेमंत सोरेन ये बोले…
Date:






