spot_img

बर्फ की चादर में अनोखी शादी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लंबे इंतजार के बाद हिमाचल की वादियों में गिरी बर्फ किसानों के चेहरे पर मुस्कान और सैलानियों के लिये सुकून बनकर आई, वहीं इसी बर्फीले इम्तिहान के बीच मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी शादी की कहानी सामने आई, जिसने साबित कर दिया कि रास्ते बंद हो सकते हैं, जज्बे नहीं। बीते 23 जनवरी को सराज की केओली पंचायत स्थित बुनालीघार गांव के रहने वाले गितेश ठाकुर की शादी तय थी। इसी दिन कुदरत ने अपना सबसे सख्त रूप दिखाया। जंजैहली, बगस्याड़, थुनाग और आसपास के इलाकों में तीन से चार फीट तक बर्फ जम गई। सड़कें गायब हो गईं, रास्ते लुप्त हो गये और अंधेरा भी पसर चुका था। बारात को भैचड़ी गांव पहुंचना था, लगभग सात किलोमीटर दूर। हालात ऐसे थे कि शादी टालना आसान विकल्प था, लेकिन गितेश ठाकुर ने हार मानने से इनकार कर दिया। न ढोल, न गाड़ियां, न तामझाम, बस कुछ चुनिंदा बाराती और मजबूत इरादे के साथ बर्फ से ढके दुर्गम रास्तों पर निकल पड़े। तीन फीट बर्फ के बीच, सादगी और साहस के साथ विवाह की रस्में पूरी हुईं। न शोर था, न चमक, बस बर्फ की खामोशी और रिश्ते की गर्माहट। 24 जनवरी की रात शादी हो गई और 25 जनवरी की सुबह नवविवाहित जोड़ा चार घंटे का पैदल सफर तय कर अपने घर लौटा। बिना पालकी, बिना दिखावे, यह शादी नहीं, हौसले की मिसाल थी।

Wedding amidst snowfall in SerajWedding amidst snowfall in SerajWedding amidst snowfall in Seraj

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...