spot_img

गढ़वा में शुरू हुई अनूठी पहल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : सेवा और सद्भाव की मिसाल बन चुकी श्याम मित्र मंडली, गढ़वा ने अपनी स्थापना की चौथी एकादशी को अर्थपूर्ण बनाते हुये शहर में सामाजिक सहभागिता का नया अध्याय भी लिखेगी। सोमवार की शाम मंडली के सभी सदस्य श्रीकृष्ण गोशाला, गढ़वा पहुंचे, जहां उन्होंने गोशाला की आय बढ़ाने और गौ-धन संरक्षण के लिये एक नई शुरुआत की। राजस्थान के जयपुर से विशेष रूप से आकर्षक दानपेटियां मंगाई गई, जिन पर गोमाता की सुंदर चित्रकारी की गई है, इन्हें शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रखा गया। व्यवसायियों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और दानपेटियों को अपने प्रतिष्ठान में सहर्ष स्थान दिया।

सामूहिक अंशदान से होगा बड़ा बदलाव 

दानपेटियों में जमा होने वाली राशि से गोशाला में गायों की संख्या बढ़ाई जायेगी, उनके रख-रखाव और सुविधाओं में सुधार किया जायेगा। मंडली सदस्यों ने कहा कि सेवा कार्य करने से आत्मिक सुख मिलता है, गोसेवा हमारे लिये सौभाग्य है। हम आगे भी श्रीकृष्ण गोशाला के विकास और विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस पहल की शुरुआत गढ़वा के प्रसिद्ध व्यवसायी शंभूनाथ केसरी के प्रतिष्ठान से की गई। इसके बाद दानपेटियां शहर के अनेक दुकानों और संस्थानों में स्थापित की गईं। मौके पर विमल शर्मा, नंदन केसरी, चंदन केसरी, सचिन कमलापुरी, मुकेश कमलापुरी, रवि केसरी, धीरज केसरी उर्फ़ सोना बाबू, निक्की गुप्ता, मनीष केसरी, रघुनंदन ठाकुर, विशाल केसरी, प्रवीण जायसवाल, दीपू केसरी तथा श्रीकृष्ण गोशाला समिति के अध्यक्ष विनोद पाठक, श्याम सुंदर प्रसाद, सुरेश अग्रवाल, गोसेवक आनंद यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...