Ranchi : रांची के पंजाबी भवन में आज का दिन भक्ति और उमंग से सराबोर रहा, जब पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिला मंच द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मासिक अमृतवाणी पाठ से हुई, जहां श्रद्धा और संगीत की लहरों ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। महिला मंच की सदस्याओं ने दीपक की रौशनी और भजनों की मिठास से समारोह को सच्चे अर्थों में भक्ति पर्व में बदल दिया। किट्टी कार्यक्रम ने भी इस मिलन को और रंगीन बना दिया, जहां हंसी-खुशियों के संग दीपावली की आत्मीयता झलकी।
यह मंच सिर्फ पंजाबी नहीं, सभी का हैः बबीता खन्ना
महासचिव बबीता खन्ना ने बताया कि अमृतवाणी पाठ में जाति या भाषा का कोई बंधन नहीं है। यही कारण है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में गैर-पंजाबी महिलाएं भी शामिल होती हैं। उनका कहना था कि यह मंच एकता, सौहार्द और नारी शक्ति का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष ज्योति चावला, अनिता सखूजा, मीनू मेहरा, सीमा उग्गल, डॉली कथूरिया, पूनम सखूजा, शशि कुजारा, पिंकी जैरथ, ज्योति गेरा, बीना जग्गी, विजया जग्गी, डेजी, गीता अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं और भजनों के सुरों से दीपावली का स्वागत किया।








