spot_img
spot_img
spot_img

गांव वालों की शक्ति का अनूठा प्रदर्शन, तैय्यब यह बोल गये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने परियोजना प्रभावित गांव वालों के शक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया। परियोजना द्वारा अपनी सीकरी साइट कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई जहां पर लाह की चूड़ियां, मशरूम, विभिन्न प्रकार के मसाले, कई तरह के साबुन, सुंदर सोहराई चित्रकला जैसी कई चीज़ें स्टॉल के माध्यम से बेची गई। इन स्टॉलों पर परियोजना प्रभावित गांवों के लोग थे, जो अपने उत्पाद को कर्मचारियों और अन्य लोगों को गर्व के साथ मुहैया करवा रहे थे। इन उत्पादों के लिए परियोजना द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ पूर्ण आर्थिक सहयोग दी जा रही है जिससे गांववाले हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे साबुन, मसाले, लाह चूड़ियां और सोह्राई पेंटिंग्स के साथ साथ मशरूम उगा रहे हैं।

इन उत्पादों के निर्माण से जहां गांववाले सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं वहीं उनकी जीवनशैली में भी सुधार आ रहा है। परियोजना के समर्थन से अब ये आस-पास की बाजारों में भी अपने सामान को बेच पायेंगे जिससे ये अपने परिवार का बेहतर रूप से भरण पोषण कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट प्रमुख फैज तैय्यब, जागृति महिला संघ की अध्यक्षा तजीन फैज मौजूद रही। वहीं इन दोनों ने गांव वालों को पूरी लग्न और मेहनत से प्रशिक्षण लेकर उत्पादन करने के लिए सराहा। प्रदर्शनी के माध्यम से भारी संख्या में कर्मचारियों ने खरीदारो और उत्पादकों के प्रति आभार जताया।

गणतंत्र दिवस के विशेष मौके पर दिव्यांगजनों के बीच इलेक्ट्रिक तिपहिया बांटी गई। यह पहल पकरी बरवाडीह की सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार और सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

RSS हमले के आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, आगे जो हुआ…

Ranchi : निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम...

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...