Dumka : अपने परिवार के साथ शादी घर में आई पश्चिम बंगाल की एक किशोरी के साथ दुमका में गैंगरेप हो गया। इस शर्मनाक कांड में शामिल पांच संदेही गुनहगारों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात की फैली खबर के बाद से इलाके के लोगों में डर-भय समा गया है। कुछ लोगों का कहना था कि अब शादी-ब्याह में जाना भी घातक हो गया।
घटना के संबंध में अबतक जो खबरें आई है, उसके अनुसार पश्चिम बंगाल में रहनेवाली उक्त किशोरी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में आई। शादी समारोह के बीच ही किशोरी के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह बात-बात करते पंडाल से थोड़ी दूर बाहर निकल गई। वहां मौजूद पांच लड़कों की नजर इस किशोरी पर पड़ गई। इल्जाम है कि सभी युवक किशोरी को उठा कर पास के ही एक सुनसान खेत में ले गये और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं, पीड़िता को यह धमकी दी गई कि इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो अंजाम बुरा होगा। घर आकर पीड़िता ने सबकुछ अपने घरवाले को बता दिया। पीड़िता को लेकर आज उसके घर के लोग थाना पहुंचे। पीड़िता द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उक्त पांच संदेही बदमाशों को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि पश्चिम बंगाल से आई किशोरी के साथ गांव के ही पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। किशोरी शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
इसे भी पढ़ें :21 जून को PM जायेंगे श्रीनगर, सुरक्षा तगड़ी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :दोबारा देना होगा Neet एग्जाम… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें :अरुणाचल के CM और डिप्टी CM ने ली शपथ
इसे भी पढ़ें :”प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौ*त” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी
इसे भी पढ़ें :शिक्षा का अलख जगाना है, म्यूटेशन रोकने वाले दंडित होंगे : CM
इसे भी पढ़ें :कुंवारी में जीजा नहीं छोड़ा, शादी के बाद पति जाना तो भयानक कांड…जानें
इसे भी पढ़ें :तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के बाद पहला फेरबदल…
इसे भी पढ़ें :नौकरी नहीं मिली तो आधी भू-समाधी ले ली, पुलिस तैनात…






