spot_img

केवल 5 हजार रुपये के चलते एक दारोगा चला गया जेल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाने के गलियारों में कानून का पहरेदार एक दारोगा आज उसी कानून के शिकंजे में चला गया। ACB ने कोतवाली थाना के दारोगा ऋषिकांत को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस सिस्टम की सच्चाई को उजागर कर गया, जहां कानून के रखवाले ही सौदेबाज़ी करने में जुटे हैं। इस पूरे खेल की शुरुआत तब हुई जब आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार एक आरोपी का महंगा मोबाइल थाना में जब्त कर लिया गया। केस के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर दारोगा ऋषिकांत ने इस मोबाइल को छुड़ाने के एवज में पीड़ित के भाई से 5 हजार रुपये की डिमांड कर दी। इस शख्स ने बिना डरे ACB से शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही ACB की टीम ने जांच शुरू कर दी। जब दारोगा ऋषिकांत के खिलाफ लगे इल्जाम सही पाये गये, तो टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। पहले से तय समय पर पीड़ित के भाई को वही 5 हजार रुपये लेकर दारोगा के पास भेजा गया। जैसे ही रुपये उसके हाथ में आये, पहले से तैनात ACB की टीम ने उसे धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें :नवाजे गये CM योगी, महाकुंभ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ का समापन, CM ने अरैल घाट पर की पूजा अर्चना

इसे भी पढ़ें :चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :योगी सरकार में कुछ नये चेहरे चमकेंगे, कुछ की विदाई तय!

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।