spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बुझ गई एक मुस्कान, यूट्यूबर कोमली की दर्दभरी कहानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हैदराबाद से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। 21 साल की उभरती यूट्यूबर कोमली अपने चाचा के घर में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में आई नाकामी से गहरे तनाव की बात सामने आ रही है। कोमली मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। वह मल्लारेड्डी यूनिवर्सिटी में BSC की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही पार्ट-टाइम यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपनी अलग पहचान बना रही थी। परिवार के मुताबिक, करीब एक साल पहले रिश्ते में आये ब्रेकअप के बाद से वह अंदर ही अंदर टूटती जा रही थी। बताया गया कि वह पिछले तीन साल से एक यूट्यूबर निखिल रेड्डी के साथ रिश्ते में थी। मतभेदों के बाद दोनों अलग हो गये। परिवार का कहना है कि वह लंबे समय से तनाव में थी और पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुकी थी। परिजनों का दावा है कि घटना से दो दिन पहले फोन पर दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद जब घर में कोई नहीं था, कोमली ने खुद को दुनिया से अलग कर लिया। यह मामला रायदुर्गम पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिवार, दोस्तों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

वायरल हुआ आखिरी वीडियो, रह गईं यादें…

कोमली अपने लाइफस्टाइल और डेली व्लॉग से हजारों दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी थी। हाल ही में उसका तिरुमाला पदयात्रा वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उसने मन्नत पूरी करने के लिये पहाड़ी पर पैदल चढ़ाई की थी। वही वीडियो अब उसकी आखिरी डिजिटल याद बनकर रह गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...