spot_img

यात्रियों से भरा विमान क्रैश, किसी के बचने की संभावना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रूस से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां साइबेरिया की ठंडी हवाओं के बीच एक विमान हादसे ने लगभग 50 के करीब जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। अंगारा एयरलाइंस का यह यात्री विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा की ओर उड़ान भर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री (5 बच्चे सहित) और क्रू के 6 सदस्य शामिल थे। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान अपने गंतव्य से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर था।

स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क अचानक टूट गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि विमान क्रैश हो गया है और उसमें आग लग गई। बचाव टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो हर तरफ राख और मलबा बिखरा पड़ा था, इंसानी अस्तित्व के नाम पर कुछ भी शेष नहीं। रूस के सिविल डिफेंस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन शुरूआती संकेत बेहद निराशाजनक हैं। किसी भी यात्री के जीवित बचने की संभावना नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...