UP : माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद भारी सुरक्षा घेरे में नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट हो गया। हथकड़ी की खनक और पुलिस की बूटों की आहट के बीच अली ने जब पत्रकारों की आंखों में आंख डालकर कहा, “परेशान करने के लिये मेरी जेल बदली गई, मुझे अब न सताया जाये…” 14 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में सुबह सात बजे प्रयागराज से रवाना हुआ अली। लेकिन रास्ते की दास्तान खुद अली की जुबां से निकली, “पानी तक न दिया गया। छोटी गाड़ी में पांच-छह लोगों के बीच ठूंसकर लाया गया। उसके लहजे में शिकवा ही नहीं, बल्कि डर भी था। उसने मीडिया से साफ कहा, “जेल में जान का खतरा है।” यहां याद दिला दें कि जून 2025 में नैनी जेल की बैरक से अली के पास नकदी बरामद हुई थी। इसी के बाद उसकी जेल बदलने की स्क्रिप्ट लिखी जाने लगी। फिर मंगलवार की रात फरमान आया, सुबह होते ही अली को झांसी शिफ्ट कर दिया गया। 30 जुलाई 2022 को रंगदारी मामले में उसने सरेंडर किया था। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद हाई सिक्योरिटी सेल में बंद था। CCTV और बॉडी वार्न कैमरों की निगरानी में हर सांस गिनी जाती रही। लेकिन जेल की दीवारें भी साजिशों और पैसों की लहरों को रोक न सकीं। अली अहमद ने CM योगी से फरियाद की है कि “जो कुछ होना था, हो चुका। अब मुझे बचा लिया जाये।” उसकी यह गुहार अपराध की किताब का नया पन्ना खोल रही थी, जिसमें गुनाह और गुजारिश एक साथ लिखे दिखते हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना था कि “सुरक्षा के लिहाज से अली को आंतरिक सेल में रखा गया है।” वहीं जेल अफसरों का मानना है कि नैनी जेल में अली से मिलने वालों की संख्या बढ़ने लगी थी। यही उसकी शिफ्टिंग की असली वजह बनी।
माफिया डॉन का वारिस, दर्द और दहशत के बीच
Date:

लंबी दूरी तक कार चलाने की जरूरत नहीं, रेलवे की इस सेवा से भेंजे अपनी गाड़ी…
Kohramlive : नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से...
संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें
Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...
रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें
Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…
Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...
गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…
Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...









