TELANGANA : दिलचस्प और अनोखा। दूल्हा एक और दो दुल्हनें। एक ही मंडप में दोनों दुल्हनों से एक ही दूल्हे ने शादी रचाई और बड़ों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। जी हां, यह अनोखी शादी इसी महीने की 14 तारीख को तेलंगाना राज्य के उत्नूर अंचल के घनपुर गांव में हुई, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। जिस शख्स ने दो युवतियों से शादी की उसका नाम वी अर्जुन है।
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)

एक समय दो लड़कियों से प्यार
जानकारी के मुताबिक वी. अर्जुन को एक ही समय में दो लड़कियों से प्यार हो गया। इसके बाद उसने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया। इसके लिए शख्स की दोनों प्रेमिकाएं भी तैयार हो गईं। बीएड की डिग्री लेने के बाद वी अर्जुन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अर्जुन को डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों उषारानी और सुरेखा से प्यार हो गया।

Read More : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यवसायी को मारी टक्कर, मौके पर मौत
अंततः दोनों लडकियों के घरवाले हो गए तैयार
वी अर्जुन पिछले चार साल से दोनों लड़कियों को डेट कर रहा था। सब कुछ ठीक था,लेकिन अर्जुन तब मुश्किलों में घिर गया जब उसके परिवार ने उससे शादी करने का कहा। वह अपनी दोनों प्रेमिका में से किसी को भी नहीं छोड़ना चाहता था इसलिए उसने दोनों ही लड़कियों को शादी के लिए मनाया। इस बात से अर्जुन के घरवाले भी शुरू में अनजान थे। काफी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों के परिवार वाले एक ही दूल्हे से शादी करने को तैयार हुए। बैंड बाजे के बीच दूल्हे और दुल्हन के पैतृक गांव में शादी की गई।

Read More : झारखंड-बिहार बॉर्डर से पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नक्सली




