spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग वासियों के लिए सौगात, देवघर के लिए सीधी ट्रेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : सावन में श्रद्धा चरम पर होती है और जब बात बाबा भोलेनाथ के दर्शन की हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद आसान हो जाते हैं। हजारीबाग वासियों के लिए केंद्र सरकार ने सावन के पावन महीने में सावन स्पेशल ट्रेन की एक विशेष सौगात दी है। अब देवघर और सुल्तानगंज जाना उतना ही सहज होगा, जितना भोलेनाथ को “बोल बम” कहना। हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल ने यह जानकारी साझा करते हुये बताया कि मोदी सरकार जनभावनाओं को समझती है और हर मौके पर साथ खड़ी रहती है। यही वजह है कि 10 जुलाई से 10 अगस्त तक श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन की सुविधा मिलेगी, जो रांची से भागलपुर के बीच चलेगी और हजारीबाग टाउन स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन(08646) सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, सुल्तानगंज होते हुये भागलपुर पहुंचेगी। रांची से भागलपुर जाते वक्त सुबह के 2 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन हजारीबाग पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन(08645) सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चलेगी। तब ट्रेन भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, किउल, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मुरी होते हुये रांची पहुंचेगी। रात के साढ़े 10 बजे हजारीबाग से रवाना होगी।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : कई दिनों से सूरज की तल्खी झेल...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...