spot_img
spot_img
spot_img

Google Drive से डिलीट हो गई है कोई File या Photo, चुटकियों में ऐसे पाएं वापस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : गूगल ड्राइव (Google Drive) भी डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक है जहां हम फाइल्स डिजिटली सेव कर सकते हैं।  लेकिन अक्सर हमसे कई डॉक्यूमेंट गलती से गूगल ड्राइव में डिलीट हो जाते हैं। कहने का मतलब कि कोई ज़रूरी फ़ाइल है, पर दब गया डिलीट बटन और आप सर पकड़ कर बैठ गए कि अब क्या करेंऔर उसके बाद हमें उस फाइल की ज़रुरत पड़ती है। अगर आप भी ऐसा कर दिया है और उस फाइल को रिकवर करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि कैसे आप गूगल ड्राइव पर से किसी डिलीट फाइल को रिकवर कर सकते है।

Google Drive स्टोरेज

जैसा कि हम सब जानते है गूगल 15GB का स्टोरेज अपने सभी यूज़र्स को फ्री में देता है, उसके बाद स्टोरेज के लिए वो आपसे पैसे चार्ज करता है जो कि क्रमशः 100 GB के लिए 130 रुपये, 200 GB के लिए 210 रुपये और उसके प्रीमियम प्लान के तहत 2 TB स्टोरेज के लिए गूगल आपसे 650 रुपये चार्ज करता है।

कैसे करे डिलीट फाइल को रिकवर

कई बार हम गलती से ज़रुरी फाइल को भी डिलीट कर देते हैं और बाद में ज़रुरत पड़ने पर हम उस फाइल को रिकवर नहीं कर पाते। तो आपके द्वारा डिलीट की गई फाइल 30 दिनों तक गूगल ड्राइव के ट्रैश में पड़ी रहती है, इस अवधि के दौरान आप उस फाइल को रिकवर कर सकते है, लेकिन एक बार ट्रैश से भी अगर फाइल डिलीट हो गई तो आप उसे रिकवर नहीं कर सकते।

तो आइए हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताते है कैसे आप अपने डिलीट फाइल को रिकवर कर सकते है।

  •  सबसे पहले आप गूगल ड्राइव में जाकर, ट्रैश आइकॉन को टैप करें।
  •  आप यहां अपने डिलीट की हुई सारी फाइल को देख सकते हैं।
  •  जिस फाइल को आपको रिस्टोर करना है उस पर राइट क्लिक या उसके नीचे बने 3 डॉट्स पर टैप करें।
  •  फिर आपको वह रिस्टोर का ऑप्शन दिखाई देगा, रिस्टोर पर क्लिक करें।
  •  उसके बाद आपकी वह फाइल ट्रैश से मूव होकर जहा पहले थी वहीं पर मिल जाएगी।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।