spot_img
spot_img

पेड़ से ल’टके मिले प्रेमी-प्रेमिका, वजह चौंका देगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो के गोमिया के मुरपा गांव में एक पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। यह दर्दनाक घटना चतरो चट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से झूलते देखे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृत युवती की पहचान सावित्री कुमारी के रूप में हुई है, जो मुरपा गांव की रहने वाली थी। वहीं युवक फूलचंद मांझी था, जो विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव का निवासी बताया जा रहा है। खबर है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी के लिये करीब एक साल का समय मांगा था। वहीं, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि दोनों शादी के लिये जिद पर अड़े हुये थे। परिजनों ने बताया कि होली से एक दिन पहले दोनों ने मेला देखने जाने की बात कही और घर से निकल गये। उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। दो दिनों तक परिवार के लोग रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बीते कल सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने गांव के पास पेड़ से लटके दोनों शव देखे। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शवों को नीचे उतार लिया। वहीं, चतरो चट्टी के थानेदार शशि शेखर ने मीडिया को बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...

पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला...

AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…

Kohramlive : दुनिया आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  की रफ्तार...