spot_img

बचपन का खेल, जिंदगी का सबक बन गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित राजबाड़ी तालाब में दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे सिर्फ दो और ढाई साल के थे। इतने छोटे कि अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा था, पर नियति ने उनसे जीवन ही छीन लिया। मृतक बच्चों की पहचान सिद्धार्थ भारती और राजवीर भारती  के रूप में हुई है। सिद्धार्थ के पिता रामचरण भारती, वहीं, राजवीर के पिता शंभू शरण भारती दोनों सगे भाई हैं। परिवार का यह सहारा, एक ही पल में उजड़ गया। दोपहर में दोनों बच्चे घर के आंगन से खेलते-खेलते बाहर निकल गये। मां-बाप ने सोचा कि “पास ही तो हैं…” लेकिन वक्त का एक पल, जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन गया। कुछ घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब में एक बच्चे का शव तैरता देखा। चीखें गूंज उठीं। सूचना मिलते ही टुंडी थाना पुलिस और CO सुरेश प्रसाद वर्णवाल मौके पर पहुंचे और तुरंत तलाशी अभियान शुरू करवाया। थोड़ी ही देर में दूसरे मासूम का शव भी तालाब से बरामद हो गया। जैसे ही दोनों बच्चों के शव घर पहुंचे, पूरे गांव में मातम पसर गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था, स्थानीय विधायक मथुरा महतो ने प्रशासन से अनुरोध कर रात में ही मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया। CO वर्णवाल ने परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और सहायता का भरोसा दिया।

spot_img

Related articles:

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।