Ranchi : राजधानी रांची में एक बिल्डर की भयावह मौत के बाद जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि बिल्डर अनुराग सरावगी ब्लेयर अपार्टमेंट के छट्ठे तल्ले से नीचे गिरे। यह अपार्टमेंट रांची के मेन रोड में है। शुरूआती जांच में इसे सुसाइड केस मानकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है कि यह हादसा या कुछ और। राजधानी के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट में यह घटना गुरूवार की रात हुई। घटना की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। मौके पर कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस परिजनों और नाते-रिश्तेदारों से घटना को लेकर जानकारी जुटा रही थी।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






