Gumla : थाने में जब्त सामान को रिलीज करने के नाम पर 9 हजार रुपये घूस लेने वाले सिसई थाने के मुंशी मधुसूदन झा को ACB की टीम ने अरेस्ट कर लिया। गुमला के सिसई थाने में तैनात मुंशी मधुसूदन झा के खिलाफ सौरभ कुमार गुप्ता ने ACB से शिकायत की थी। रांची के इटकी में रहनेवाले सौरभ ने ACB को बताया कि उन्हें एक मामले में सिसई थाना द्वारा अरेस्ट कर जेल भेजा गया था। तब उनके मोबाईल, लैपटॉप और कुछ अन्य जरूरी की चीजें सिसई थाना ने जब्त कर लिया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जब्त सामानों का रिलीज ऑर्डर लेकर जब वह सिसई थाना गये तो उनसे सामान रिलीज करने के एवज में 10 हजार रुपये घूस मांगे गये। ACB ने मिली इस शिकायत पर पहले अपने स्तर से सत्यापन किया। इल्जाम सही पाने पर आज पहले से तय प्लानिंग के तहत मुंशी मधुसूदन झा को अरेस्ट कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…







