spot_img

Bigg Boss 15 में सलमान खान के साथ दिखेगी ये विश्वसुंदरी, जानें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : सलमान खान के फैंस Bigg Boss 15 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि 6 हफ्ते बाद यानी बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के तुरंत बाद बिग बॉस 15 शुरू होने वाला है, लेकिन आपको बता दें, सलमान खान के फैंस को अभी थोडा और इंतजार करना होगा। सूत्रों की मानें तो बिग बॉस 15 की अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरुआ होगी, क्योंकि सलमान खान अभी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के शूटिंग शेड्यूल से पहले उन्होंने बिग बॉस के सभी प्रोमोज का शूट पूरा किया है।

Colors TV द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो में हम नए कंटेस्टेंट्स के सामने सलमान खान और रेखा  द्वारा पेश की जाने वाली नई उलझनों को देख सकते हैं।  बिग बॉस के घर में जाने के लिए तैयार कंटेस्टेंट्स के सामने एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस शो के पहले प्रोमो में ज्यादा खुलासा नहीं  किया गया था।  लेकिन बिग बॉस 15 के दूसरे प्रोमो में सलमान खान और बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा, जो एक पेड़ बनीं हैं, उनके बीच एक दिलचस्प बातचीत होते हुए सुन सकते हैं।

रेखा लाएंगी नया ट्विस्ट

बिग बॉस 15 के प्रोमो में सलमान को वन अधिकारी के रूप में जंगल में घूमते हुए देखा जा सकता है। सलमान ‘विश्वसुंदरी’ (रेखा द्वारा आवाज दिया गया पेड़) से बात करते हुए दिखाई देते हैं।  वह कहते हैं कि बिग बॉस का घर यहां हुआ करता था, जहां अब विश्वसुंदरी खड़ी हैं। जाहिर है, इस सीजन में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। विश्वसुंदरी उन्हें बताती है कि वह पिछले 15 सालों से सलमान का इंतजार कर रही हैं। वह आगे कहती हैं कि घर में प्रवेश करने से पहले घरवालों को जंगल से गुजरना होगा।

जंगल में होगा संकट

कलर्स टीवी ने इस बिग बॉस 15 के प्रोमो को कैप्शन देते हुए लिखा है कि, “जंगल में संकट, फैलेगा दंगल पे दंगल, क्या आप तैयार हैं? बिग बॉस 15 के लिए? जल्द आ रहा है बिग बॉस 15।

spot_img

Related articles:

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को

Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

TV की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया(Social Media) पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें

भोजपुरी(Bhojpuri) स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला अभी कोर्ट में लंबित है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा थमने