spot_img

बावफा से बेवफा बन गई प्रियंका, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : बेवफा निकल गई पत्‍नी प्रियंका की खोज में पति अमरजीत बावरा सा हो गया है। गुजरे डेढ़ माह से वह सड़कों पर मारा-मारा फिर रहा है। पत्‍नी वियोग में खाना-पीना तक छोड़ दिया है। वहीं पत्‍नी प्रियंका हर रोज अपने फेसबुक वॉल पर तरह-तरह की फोटो डाल उसका खून जला रही है। इल्‍जाम है कि प्रियंका को किसी और से प्‍यार हो गया है। बेवस लाचार पति थाना-थाना भटक रहा है। उसका दुखड़ा सुनने और समझने वाला कोई नहीं। यह मामला पटना के खगौल थाना क्षेत्र का है।

प्रथम दृष्‍टया जो जानकारी उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार अमरजीत की शादी 9 मई 2015 को प्रियंका के साथ हुई। प्रियंका बिहटा के महादेव स्थान की रहने वाली है। गुजरे 6 वर्षों के बीत जाने के बाद भी उन्‍हें कोई बाल-बच्‍चा नहीं हुआ। इस बात को लेकर अक्‍सर दोनों में खटपट होते रहता था। दोनों के संबंध बिगड़ते जा रहे थे। महत्‍वकांक्षी प्रियंका के कई शौक ने अमरजीत को अलग से परेशान कर रखा था। अमरजीत दानापुर के सगुना मोड़ के नजदीक एक रेस्टोरेंट में काम करता है। नौकरी से थका हारा अमरजीत प्रतिदिन लेट नाइट में घर लौटता था और खाना खाने के बाद आराम से सो जाया करता था। इस बात को लेकर भी पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद हुआ करता था। इस बीच बीते 2 अगस्‍त को प्रियंका अपने ससुराल से गायब हो गई।

वह मोबाइल छोड़कर गई थी। अमरजीत पत्‍नी को हर संभावित ठिकानों पर खोजा, वहीं ससुराल वालों को सबकुछ बताया। आरोप है कि मदद करने के बजाय उसे खूब भला-बुरा कहा गया। खरी-खोटी बात भी सुनाई गई। 6 सितंबर को अचानक प्रियंका ने फेसबुक पर अपने प्रेमी संग आकर पति को फोन किया और कहा- अकेले रहना चाहती हूं, अब तुम मेरी खोज खबर न लो। अमरजीत का आरोप है कि कुंदन कुमार नाम का एक लड़का उसकी पत्‍नी को बहला-फुसलाकर अपने पास रखे हुये है।

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :सिपाही की पिस्‍टल से चली गोली, बची प्रेमिका!

Read More :जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के 2 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल

Read More :पुलिस जागी थी वर्ना लुट जाता बैंक

Read More :19 सितंबर को होगी JPSC PT परीक्षा, गढ़वा डीसी ने तैयारी का लिया जायजा  

Read More :सब्जी मंडी इलाके में ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू किए गए 2 बच्चों ने तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...