spot_img

World Laughter Day 2021: जानें इतिहास और किस भारतीय ने की थी शुरुआत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोरोना की दूसरी लहर ने वैसी ही लोगों के चेहरे को बुझा सा दिया है। ऐसे में लॉफ्टर डे के बहाने थोड़ा ही सही पर इन चेहरों को खिलाया जाए। खुद भी हंसे, साथ ही दूसरों को भी हंसने का मौका दें। आज 2 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड लॉफ्टर डे  मनाया जा रहा है।  इसका उद्देश्य लोगों को हेल्दी और हैप्पी लाइफ जीने के लिए प्रेरित करना है। वर्ल्ड लॉफ्टर डे हर साल मई में मनाया जाता है। इसकी तारीख बदलती रहती है क्योंकि मई माह में पड़ने वाले पहले रविवार को इस दिन का आयोजन होता है।

वर्ल्ड लॉफ्टर डे का इतिहास

वर्ल्ड लॉफ्टर डे की शुरुआत भारत से ही हुई है। इसका श्रेय लॉफ्टर योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया को जाता है। उन्होंने ही 11 जनवरी 1998 को मुंबई में पहली बार वर्ल्ड लॉफ्टर डे मनाया गया था। इसे मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य यह था कि समाज में बढ़ते तनाव को कम करना। दैनिक दिनचर्या के कारण लोगों के जीवन में हंसने के मौके कम होते जा रहे हैं। ऐसे में 1998 में सोचा गया कि क्यों न ऐसा कुछ किया जाए जिसके बहाने ही लोग एक दूसरे से बात कर थोड़ी देर के लिए ही सही पर हंस लें। 

वर्ल्ड लॉफ्टर डे का महत्व

वर्ल्ड लॉफ्टर डे एक बहुत ही सुंदर, शक्तिशाली, सकारात्मक भावना को समर्पित दिन है। आज के समय में जब दुनिया एक भीषण महामारी से जूझ रही है ऐसे में वर्ल्ड लॉफ्टर डे एक ताज़ी हवा के झोंके की तरह राहत भरा है। जिंदगी में जब काफी उतार-चढ़ाव चल रहे हों ऐसे कठिन समय में। अपनी चिंताओं और परेशानियों पर हंसने के अलावा क्या ही बेहतर हो सकता है।  हंसना वास्तव में सबसे अच्छी दवा है। अविश्वसनीय रूप से हंसने के बेशुमार फायदे हैं। खुश रहना स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक सबूत भी मौजूद हैं। 

हंसने के फायदे

यदि आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं तो दिन में ज्यादा से ज्यादा हंसने के मौके खोजिए। ऐसा करने से आपकी नींद का बंदोबस्त हो जाएगा। हंसने से शरीर में मेलेटोनिन का उत्पादन होता है जो कि दिमाग द्वारा रिलीज होने वाला ऐसा हार्मोन है जो कि अच्छी नींद का प्रबंध करता है। हंसने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जो कि आज के समय में बहुत जरूरी है। 

 

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

इसे भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

डायल 112 की टीम एक संदिग्ध तेज रफ्तार कार का पीछा कर रही थी। अलर्ट मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह गाड़ी रोकने के लिए सामने खड़े हुये। लेकिन कार नहीं रुकी… उल्टा रफ्तार और बढ़ी

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तापमान में 3

PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

सिक्किम के गंगटोक की ठंडी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मैदान में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, हंसते-बात करते PM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। खुद PM मोदी ने लिखा “युवाओं के