spot_img

Coconut water : नारियल में पानी है या नहीं, इस देसी जुगाड़ से जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भीषण गर्मी में नारियल पानी से बेहतर कुछ नहीं, लेकिन कई बार बाहर से हरा-भरा दिखने वाला नारियल अंदर से सूखा निकलता है। अब बाजार के अनुभवी विक्रेताओं ने कुछ ऐसे देसी सीक्रेट्स बताये हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी बन सकते हैं नारियल के असली पारखी। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप हर बार मीठा और पानी से भरा नारियल चुन पाएंगे और बेकार नारियल पर पैसे खर्च करने से बचेंगे।

वजन बतायेगा Coconut water की सच्चाई 

बड़ा नारियल हमेशा बेहतर नहीं होता। अगर नारियल हल्का लगे, तो समझिये अंदर पानी कम है। सही चुनाव: आकार के हिसाब से भारी नारियल चुनें।

तीन लाइनों का खेल समझिये

ऊपर की 3 धारियां अगर अंदर धंसी हुई दिखें तो समझिये नारियल पुराना है। पानी कम और स्वाद खराब हो सकता है। सही नारियल: उभरी हुई और साफ लाइनें होगी।

हिलाकर चेक करना, लेकिन सही तरीके से

अगर हिलाने पर छप-छप की तेज आवाज आये तो समझिये पानी कम, हवा ज्यादा है। अच्छा नारियल: आवाज कम या न के बराबर रहेगा।

रंग ही असली पहचान

चमकीला हरा रंग = ताजा और पानी से भरपूर। पीला या भूरा रंग = पुराना नारियल। याद रखें: जितना हरा, उतना मीठा और रसदार होगा।

गोल नहीं, थोड़ा लंबा चुनें

ओवल (लंबा) नारियल में पानी ज्यादा होने की संभावना रहती है। गोल नारियल में मलाई ज्यादा बनती है।

मुहाना (टॉप) जरूर देखें

अगर ऊपर का हिस्सा गीला या नम है तो न खरीदें, छेद या दाग दिखे तो खराब हो सकता है। सही नारियल: सूखा और साफ मुहाना।

से भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…

से भी पढ़ें : NH-31 खू’न से हुआ लाल, CISF जवान, पत्नी और…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।