Bihar : बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले सम्राट चौधरी अब अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। उधर, डिप्टी CM की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी सियासी शतरंज पर अपनी चालें साधे हुये हैं। अब चर्चा है कि 3 मई या 6 मई को नये मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला सीधे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर होगा।
Bihar मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द
पश्चिम बंगाल से आने वाली राजनीतिक रिपोर्ट तय करेगी कि विस्तार जल्दी (3 मई) को होगा या 6 मई को। बिहार में कुल 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं। अनुमान है कि भाजपा से 14 मंत्री एवं जदयू से 15 मंत्री हो सकते हैं। पूर्व डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। चर्चा है कि उन्हें राजस्व, भूमि सुधार या पथ निर्माण जैसे बड़े विभाग मिल सकते हैं।
से भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…
से भी पढ़ें : NH-31 खू’न से हुआ लाल, CISF जवान, पत्नी और…






