Ranchi : रांची के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और CM हेमंत सोरेन शामिल हुये। CM हेमंत सोरेन ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुये कहा कि “स्वदेशी सिर्फ वस्तु नहीं, हमारी पहचान और ताकत है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को मंच देने का काम कर रही है।
Ranchi के ऑड्रे हाउस में लगा स्वदेशी मेला
कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध कला-संस्कृति की झलक देखने को मिली। अलग-अलग जिलों से आये कलाकारों और शिल्पकारों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने, जहां हस्तनिर्मित वस्त्र, आभूषण और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किये गये। CM ने कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और वे हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही, स्वदेशी मेलों के जरिये पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ धराये दारोगा…
इसे भी पढ़े : Ranchi : अगले कुछ घंटों में खूब बरसेंगे मेघ… जानें कहां-कहां
उद्घाटन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्टॉल का निरीक्षण किया और कारीगरों से बातचीत कर उनके काम की सराहना की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






