Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का आज आखिरी और सबसे अहम चरण पर 142 सीटों पर वोटिंग(Vote) जारी है और पूरा राज्य सियासी उबाल पर है। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं, जबकि सुवेंदु नंदीग्राम से भी मैदान में हैं। हुगली, हावड़ा, कोलकाता, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत 7 जिलों में वोट(Vote) डाले जा रहे हैं।
अब तक इतने प्रतिशत Vote
कुल 1448 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 218 महिलाएं भी शामिल हैं। 3.21 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस फेज में अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक करीब 39.97% मतदान दर्ज हुआ। पिछले चुनाव में इन 142 सीटों में से 123 पर TMC का कब्जा था, जबकि BJP सिर्फ 18 सीटें जीत पाई थी। ऐसे में आज का दिन सियासी तस्वीर बदल सकता है। इधर चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि अगर EVM में गड़बड़ी की कोई शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित बूथ पर दोबारा वोटिंग(Vote) होगी।
इसे भी पढ़े :जंगल में रुक-रुककर चल रही गो’लियां, इनामी नक्सली…
इसे भी पढ़े :UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…
इसे भी पढ़े :हजारीबाग में पत्रकारों की पि’टाई, आक्रोश…
इसे भी पढ़े :Ranchi : दफन सच कब्र से बाहर आया, गोद ली बेटी पर ह’त्या का इल्जाम…
इसे भी पढ़े :BJP की ऐतिहासिक जीत, शहर से गांव तक छाया भगवा रंग…






