spot_img

BJP की ऐतिहासिक जीत, शहर से गांव तक छाया भगवा रंग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरात की जनता ने एक बार फिर BJP पर भरोसे की मुहर लगा दी है। भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों में शानदार जीत हासिल की है। कई शहरों में विपक्ष पूरी तरह सिमट गया। मोरबी में 52/52 सीटें भाजपा ने जीत ली। अहमदाबाद में 192 में से 160 सीटें भाजपा, सूरत में 120 में से 115 सीटें भाजपा, वडोदरा में 76 में 69 सीटें भाजपा, राजकोट में 72 में 65 सीटें भाजपा जीत दर्ज कर अपना जलवा कायम रखा। वहीं, छोटे शहरों में भी ‘कमल’ खिला। नडियाद में 52 में 51 सीटें भाजपा, नवसारी, पोरबंदर में 50-50 सीटें भाजपा, सुरेंद्रनगर में 52 में 51 सीटें भाजपा ने अपने नाम कर लिया।

BJP ने हासिल की शानदार जीत 

वहीं, जिला पंचायत की 1090 में 568 सीटें भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर ली। तालुका पंचायत के 5234 में 2397 सीटें भाजपा की झोली में गया। सूरत में AAP केवल 4 सीटों पर सिमटी (पहले 27 थीं)। कांग्रेस कई जगह सिंगल डिजिट तक सीमित रही। दहेगाम में 23 साल के ऋषि अमीन ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। ये सबसे युवा जनप्रतिनिधि बने। इसी बीच PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात और भाजपा का रिश्ता और मजबूत हुआ, जनता का आभार, विकास की रफ्तार और तेज करने का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़े : Gold : सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें बड़े शहरों के दाम…

इसे भी पढ़े : Dhanbad : 54 पुलिसकर्मियों की “घर वापसी”, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।