Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक सेवा के अधिकारी और कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका आवास ग्रीन पार्क में था, जहां यह घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं ताकि घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।
कौन थे अमन शर्मा?
अमन कुमार शर्मा 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुये थे। उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से 2018 में BA LLB की पढ़ाई की थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने आपराधिक और सिविल मामलों की सुनवाई की और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व सिविल जज के रूप में सेवा दी। 18 अक्टूबर 2025 से वे कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






