Ranchi : रांची(Ranchi)की रिंग रोड पर बसे जगुआर कैंपस में आज एक ऐसा सपना आकार लेता दिखा, जिसमें शहादत की कहानियों के बीच पढ़ाई की रोशनी जलेगी। CM हेमंत सोरेन ने प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। अधिकारियों ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये स्कूल की पूरी तस्वीर सामने रखी। निर्माण योजना, आधुनिक सुविधाएं और आने वाले समय की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस विद्यालय में शहीद पुलिसकर्मियों, आर्मी और CRPF के जवानों के बच्चों को खास प्राथमिकता मिलेगी। कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। यह स्कूल त्याग और सम्मान की एक नई मिसाल बनेगा।
मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश
CM हेमंत सोरेन ने जगुआर कैंपस में ही जल्द से जल्द जमीन चिन्हित करने का आदेश दिया। निर्माण कार्य तेजी से पूरा कर समय पर स्कूल शुरू करने पर जोर दिया। DPR तैयार कर जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी। CM हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि शहीदों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, ICT लैब और खेल सुविधाओं का खास इंतजाम होगा। स्कूल का संचालन राज्य के उत्कृष्ट विद्यालयों की तर्ज पर किया जायेगा। आधुनिक हॉस्टल, अलग-अलग रेजिडेंशियल सुविधा और हाई-स्टैंडर्ड पढ़ाई सुनिश्चित की जायेगी।
Ranchi में पुलिस परिवारों के लिये अस्पताल पर भी चर्चा
जैप-10, होटवार में पुलिस परिवारों के लिये 50 बेड वाला अस्पताल प्रस्तावित है। PPP मोड पर अस्पताल चलेगा, जरूरत पड़ने पर 100 बेड तक विस्तार किया जायेगा। CM हेमंंत सोरेन ने विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…
इसे भी पढ़े : India-New Zealand : भारत-न्यूजीलैंड के बीच बड़ा समझौता, किसे होगा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें






