spot_img

Jharkhand में करवट लेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भीषण गर्मी से झुलस रहे झारखंड(Jharkhand) में अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। खासकर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में हल्की बारिश, गरज और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Jharkhand में छाये रहेंगे बादल 

रांची समेत आसपास के इलाकों में भी बादल छाये रहेंगे और मौसम में हल्का बदलाव महसूस होगा। 25 से 27 अप्रैल के बीच कई जिलों में बारिश, गरज और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 26 अप्रैल को कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंचने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। डाल्टनगंज 43.2°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि जमशेदपुर 42.8°C, चाईबासा 43°C और बोकारो 42.1°C दर्ज किया गया। रांची में भी तापमान 38.9°C रहा, जो सामान्य से ज्यादा है।

इसे भी पढ़े : CM बोले “किसी की बपौती नहीं है ये सत्ता”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।