UP : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिये हैं। लंबे इंतजार के बाद अब लाखों छात्रों की मेहनत का परिणाम सामने आ गया है। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक के जरिये आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां उन्हें अपने अंक, प्रतिशत और पास/फेल स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जायेगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
UP 10वीं बोर्ड में ये रहे टॉपर
कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर अदिति ने 97.50% अंक के साथ जगह बनाई। वहीं तीसरे स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक लाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से न सिर्फ मेरिट लिस्ट में जगह बनाई, बल्कि अपने स्कूल और जिले का नाम भी रोशन कर दिया।
इसे भी पढ़े :West Bengal : पश्चिम बंगाल में मतदान, कहीं-कहीं हिं’सा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…






