spot_img

Khunti : रेमता डैम में डूबा इकलौता बेटा, पुलिस महकमे में शोक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : रांची से सटे खूंटी(Khunti) के रेमता डैम में मंगलवार को एक युवक की डूबने से मौत ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। मृतक विवेक राज सिपाही ओमकार नाथ का इकलौता बेटा था। स्पेशल ब्रांच के सिपाही वर्त्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात हैं। यह खबर फैलते ही पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई। खबर है कि विवेक अपने फुफेरे भाई अक्षय राज और दोस्तों कार्तिक कुमार, सक्षम सौरभ के साथ रेमता डैम घूमने आया था।

Khunti के रेमता डैम में हादसा 

चारों एक पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे, तभी विवेक नहाने के लिये पानी में उतरा और धीरे-धीरे अचानक वह गहरे पानी में चला गया। अक्षय ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद भी फंस गया। अन्य दोस्तों ने सूझबूझ से अक्षय को बाहर निकाला, पर विवेक गहराई में समा गया। मौके पर पहुंची पुलिस के बुलावे पर पहुंचे NDRF के इंस्पेक्टर दिनेश अवस्थी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 6 घंटे बाद देर शाम शव बरामद किये गये। मौके पर DC, SP, SDO, DSP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। इधर, विवेक के घर में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता का एकमात्र सहारा था।

इसे भी पढ़े : सफर में Train में चोरी, अब महिला यात्री को मिलेगा ये मुआवजा…

इसे भी पढ़े : Koderma : सात फेरे से पहले दुल्हन भागी, दोनों पक्षों में हंगामा…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।