Pakur : पाकुड़(Pakur) में लालच ने एक शख्स को अपने जाल में फंसा लिया। पुराने नोटों के बदले लाखों रुपये देने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने एक ग्रामीण की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। सदर प्रखंड के नंदीपाड़ा गांव में रहनेवाले अमित भास्कर को अनजान नंबर से कॉल आया। ठगों ने कहा, 2 और 5 रुपये के पुराने नोट के बदले 2 लाख रुपये मिलेंगे।
Pakur पुलिस ने सतर्क रहने की सलाह दी
लालच में आकर अमित ठगों के कहने पर पहले 9,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये। फिर ठगों ने और 10 हजार रुपये मांगे। पैसे देने से मना किया तो गाली-गलौज और धमकियां देनी शुरू कर दी। यह धमकी और गालियां व्हाट्सएप कॉल पर दी गई। अमित को 10 साल की सजा और गिरफ्तारी तक की धमकी दी गई। लगातार धमकी भरे कॉल से डरे-सहमें अमित नगर थाना पहुंचा और लिखित शिकायत देकर मांगी पैसे वापसी की गुहार लगाई।
इसे भी पढ़ें :Ranchi : रांची में मशाल जुलूस और घेराव का ऐलान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :Bihar : पति बना हैवान, कर डाला बेहद खौफनाक…
इसे भी पढ़ें :रांची के इस इलाके में मिली जवान लड़के की ला’श, सनसनी… देखें वीडियो
पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों को कहा कि अनजान नंबर से आने वाले लालच भरे कॉल से रहें सतर्क रहे। किसी भी हाल में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें। संदिग्ध कॉल की तुरंत पुलिस को सूचना दें।






