spot_img

Ranchi पुलिस कप्तान ने दिये ये टास्क…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची(Ranchi) में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अहम बैठक की। बैठक में पांच वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित उन सभी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें अभियुक्तों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बैठक के दौरान SSP ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अभियुक्तों की समय पर न्यायालय में पेशी सुनिश्चित की जाये। वहीं, उन गवाहों की स्थिति की भी समीक्षा की गई, जिनकी गवाही अब तक लंबित है और जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा सम्मन जारी किया जा चुका है। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया कि वे सम्मनों का शीघ्र तामिला कराते हुये गवाहों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें। इसके अलावा, समन्वय पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये। वहीं, Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) पोर्टल से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में लंबित वारंट, कुर्की और इश्तेहार के निष्पादन में तेजी लाने के लिये थानेदारों को सख्त निर्देश दिये गये। वहीं, डिस्ट्रेस वारंट के प्रभावी और त्वरित निष्पादन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। SSP ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में रांची के रूरल SP, सिटी SP एवं सभी DSP और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...