Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिये दिये गये अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह युद्ध को अमेरिका की नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर ही समाप्त करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिये अमेरिका के सामने पांच प्रमुख शर्तें रखी हैं, जिनमें Strait of Hormuz पर संप्रभुता की अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी शामिल है।
ईरान की पांच प्रमुख शर्तें
ईरान की ओर से रखी गई शर्तों में सभी प्रकार के हमले और हत्या की घटनाएं बंद हों, सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त किया जाये, भविष्य में दोबारा युद्ध न हो, इसके लिये ठोस तंत्र बने, युद्ध से हुये नुकसान की भरपाई और मुआवजा तय हो एवं होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले। ईरान के एक आला अधिकारी ने सरकारी मीडिया Press TV से बातचीत में कहा कि ईरान युद्ध तभी खत्म करेगा, जब वह खुद ऐसा करने का फैसला करेगा और उसकी सभी शर्तें पूरी होंगी। अधिकारी ने कहा कि ईरान अमेरिका के खिलाफ अपना बचाव जारी रखेगा और जब तक उसकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक हमले जारी रह सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले Donald Trump ने 23 मार्च को कहा था कि अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है और दोनों देशों के बीच सार्थक बातचीत चल रही है। हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुये कहा कि अमेरिका के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है। बाद में खबरें सामने आईं कि पाकिस्तान और तुर्की के माध्यम से दोनों देशों के बीच संवाद की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






