spot_img

BJP की पहली लिस्ट, किसे-कहां से मिला टिकट… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी पारा तेज हो गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में पार्टी ने कई बड़े और चर्चित चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। सबसे बड़ा दांव नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर लगाया गया है, जिन्हें इस बार दो सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम एवं भवानीपुर दोनों सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच बेहद कांटे की टक्कर हुई थी। उस मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि ममता बनर्जी ने बाद में भवानीपुर सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी। भाजपा की पहली सूची में कई चर्चित नामों को जगह दी गई है। पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से टिकट दिया गया है। अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से मैदान में उतारा गया है। स्वपन दासगुप्ता को रासबिहारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बीजेपी ने केरल में भी 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।

केरल लिस्ट

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...