spot_img

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी असम विधानसभा चुनाव से जुड़े राजनीतिक परिदृश्य सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, झारखंड में चल रही विकासात्मक योजनाओं और सामाजिक-आर्थिक विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर असम जातीय परिषद के कई अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुलाकात को औपचारिक और शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इसे दोनों राज्यों के बीच राजनीतिक और विकासात्मक संवाद के रूप में भी देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : पेट बिगड़ा तो तन-मन भी खराब, क्या बोले मशहूर डॉ वर्मा… जानें

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।