Kohramlive : दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक टवेरा कार से तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड को एक लावारिस कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार के अंदर तीन लोग मृत पाये गये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई।
एक महिला और दो पुरुषों की मौत
कार में संदिग्ध हालात में मिले शवों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में रणधीर सिंह (60), लक्ष्मी सिंह (40) और शिव नारायण (46) शामिल हैं। तीनों के शव कार के अंदर ही पाये गये। DCP सचिन शर्मा ने बताया कि गाड़ी में शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर तीनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई। शवों की पहचान कर ली गई है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला हत्या का है, आत्महत्या का या किसी और वजह से मौत हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






