Ranchi : इस बार नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं के लिये प्रक्रिया थोड़ी बदली हुई होगी। पार्षद और मेयर दोनों के लिये वोट एक ही बैलेट बॉक्स में डाले जायेंगे। हालांकि पहचान में कोई उलझन न हो, इसके लिये दोनों पदों के बैलेट पेपर अलग-अलग रंगों में होंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया है। इसके तहत 16 जनवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रशिक्षण में मतदान की पूरी प्रक्रिया, बैलेट बॉक्स का संचालन और मतगणना की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी जायेगी। राज्य के 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव के लिये वार्ड पार्षद, मेयर/अध्यक्ष पदों का आरक्षण पूरी तरह तय हो चुका है। अब प्रशिक्षण और उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद इस महीने के अंत तक चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
![]()
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






