spot_img

जंगल में गूंजा कानून का सायरन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच, झारखंड की सरहदी मिट्टी पर एक अलग ही तैयारी दिखी। हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर आज हजारीबाग के गोरमोरवा और मूर्तिया में रेड कर अवैध महुआ शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त कर रहे थे। ड्रोन कैमरे की आंखों से जंगल का मंजर देखा गया, पत्तों के बीच छिपी 6 भट्ठियां धुआ उगल रही थी। टीम ने सभी 6 भट्ठियां ध्वस्त कर दीं। करीब 3800 किलोग्राम जावा महुआ और 230 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई। इस गलत धंधे में शामिल लोगों को खोजा जा रहा है। इस अभियान में SI सुमितेश कुमार, ASI अभय कुमार, तकनीकी टीम के उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह और सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की भूमिका सराहनीय रही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...