spot_img

स्‍टाफ रूम से टकराया हाइवा, हादसे में दो की मौत, 4 जख्‍मी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : रांगा थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ स्थित राजन स्टोन वर्क्स क्रशर प्लांट में दुर्घटना में ड्राइवर और ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल भी हुए हैं। यहां एक अनियंत्रित हाइवा एक स्टाफ रूम से टकरा गया। हादसे में स्टाफ रूम की छत गिर गई जिससे दबकर दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन ने स्‍थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा और दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजमहल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के शोर मचाते ही जुटी भीड़ और फिर…

मृतकों में हाइवा चालक रांगा थाना क्षेत्र स्थित मोदी कोला निवासी शाकिर अंसारी और क्रशर ऑपरेटर पटना निवासी शंकर सिंह शामिल है। घायलों में स्टाफ रूम में सो रहे क्रशर के कर्मचारी मार्गो मालतो, सुनील मुर्मू, श्रीकांत मंडल एवं संतोष साह शामिल है। ये सभी स्‍टाफ रूम के अंदर सो रहे थे। हादसे में छत के नीचे दब गए।

इसे भी पढ़ें : तीसरी आंख की निगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

इसे भी पढ़ें : बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...