spot_img

सुनसान सड़क पर अपनी ही पत्नी के साथ ये क्या कर दिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने 15 लाख रुपये के बीमा लाभ के लिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी के सिर पर हेलमेट से वार किया, फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। बरही SDPO विमल कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार मेहता दोनई कला गांव का रहनेवाला है। उसने बीमा की रकम पाने के लालच में यह वारदात अंजाम दी। उसने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि तीन महीने पहले उसने पत्नी समवंती कुमारी के नाम पर ₹15 लाख का LIC बीमा कराया था और योजना बनाकर हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को पदमा-भद्रकाली मार्ग पर सड़क किनारे एक दंपती बेहोश अवस्था में मिला था। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश को हल्की चोट बताकर निजी अस्पताल भेजा गया। तीन दिन बाद मायका पक्ष ने पुलिस को आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि न तो महिला के शरीर पर चोट के निशान थे, न ही मोटरसाइकिल में खरोंच, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। कड़ाई से पूछताछ में मुकेश टूट गया और स्वीकार किया कि उसने सुनसान रास्ते पर पत्नी को हेलमेट से मारा, और जब वह बेहोश हुई तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...