spot_img

CM नीतीश ने इस जिले को दी करोड़ों की सौगात… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को सीवान पहुंचे और यहां ₹558.35 करोड़ की लागत वाली 9 बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। ये योजनाएं ज़िले की सड़क और विद्युत व्यवस्था को एक नई मजबूती देने जा रही हैं। CM ने नारायणपुर और पपौर गांव का दौरा किया। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा और व्यापक तैयारियां की गई थीं। सीवान के पचरुखी प्रखंड में योजनाओं की आधारशिला रखी गई।

सड़क परियोजनाएं

  • ₹120.48 करोड़ से पचरुखी बाईपास–गोपालपुर रोड (13.8 किमी) का चौड़ीकरण

  • ₹67.47 करोड़ से सीवान–आंदर पथ (16.25 किमी) का चौड़ीकरण

  • ₹92.16 करोड़ की लागत से सीवान यार्ड–पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच रेल ओवरब्रिज (ROB)

  • ₹18.26 करोड़ से भंटापोखर–जीरादेई रोड (4.9 किमी) का उन्नयन

विद्युत परियोजनाएं

  • ₹222.01 करोड़ से मैरवा में नया 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र

  • ₹9.43 करोड़ से मशरख–महाराजगंज ट्रांसमिशन लाइन का विस्तार

  • ₹8.49 करोड़ से सीवान ग्रिड में 80 MVA ट्रांसफार्मर की स्थापना

  • ₹10.12 करोड़ और ₹9.93 करोड़ से सोनकरा और माधोपुर में पावर सबस्टेशन का निर्माण

जन संवाद और मुलाकात

मुख्यमंत्री ने पपौर गांव में जीविका दीदियों, ममता व आशा कार्यकर्ताओं, और पेंशन लाभार्थियों से संवाद किया। दौरे के अंत में उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर पटना रवाना हो गये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...