spot_img

दनुआ घाटी, सुरक्षा की नई पहल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : दनुआ घाटी, जहां हर मोड़ पर हादसों का डर सवार रहता था, वहां अब उम्मीद की किरण जगी है। NHAI और चौपारण के थानेदार ने मिलकर कमान संभाल ली है। घाटी के खतरनाक मोड़ों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग खड़ी कर दी गई है। रात की स्याही हो या बरसात की धुंध, रेडियम की चमक अब ड्राइवरों को खतरे से पहले ही सावधान कर देगी। दनुआ घाटी के तीखे मोड़ और अंधेरे रास्ते, तेज रफ्तार वाहनों के लिये हमेशा चुनौती बने रहे। यहां की मिट्टी कई जिंदगियों के आंसू सोख चुकी है। अब यह पहल उन जिंदगियों को बचाने की एक सच्ची कोशिश है। अधिकारियों का कहना है, “इन बैरिकेडिंग और रेडियम स्ट्रिप्स से चालक समय रहते रफ्तार नियंत्रित कर पायेंगे। सुरक्षा अब और मजबूत होगी।”

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...