अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने ले लिया संन्यास

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजकोट की गलियों से निकला एक खामोश सितारा… जिसने बल्ले से इतिहास रचा, जुनून से दिल जीता, और हर बार भारतीय जर्सी पहनते हुए एक नई मिसाल कायम की – वही चेतेश्वर पुजारा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है।

रविवार को एक भावुक पोस्ट में पुजारा ने अपने संन्यास की घोषणा की। लिखा-“हर बार जब भारतीय जर्सी पहनी, राष्ट्रगान गाया और मैदान पर उतरा, तो दिल में एक ही बात थी – देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देना।” लेकिन अब उन्होंने ये सुनहरा सफर विराम देने का फैसला किया है। बचपन में सितारों को छूने का सपना देखने वाला एक साधारण लड़का जब टीम इंडिया की टेस्ट दीवार बना, तो हर इनिंग्स में धैर्य और जज़्बे की नई परिभाषा गढ़ी। पुजारा ने अपने नोट में BCCI, कोच, साथी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और अपने परिवार का धन्यवाद करते हुये कहा कि उनके बिना ये मुमकिन न था।

2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार नीली जर्सी पहनी थी पुजारा ने और उसके बाद अब उन्होंने बल्ला रख दिया है, लेकिन उनके खेल की गूंज बरसों तक क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बनी रहेगी।अब पुजारा जिंदगी की दूसरी पारी खेलने जा रहे हैं – परिवार संग, अपनों के संग, शायद बिना बल्ले के… लेकिन उसी मुस्कान के साथ, जिसने बरसों तक हर मुश्किल गेंद का सामना किया।

 इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 अगस्त 2025)

spot_img

Related articles:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S