spot_img
spot_img

हाईप्रोफाइल म’र्डर केस, पुलिस की उड़ी नींद, CM ने बुलाई मीटिंग, बेऊर जेल से कनेक्शन!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक हाईप्रोफाइल मर्डर केस ने राजधानी की नींद उड़ा दी। बिहार के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का तौर, तरीका और अंदाज ठीक वैसा ही था जैसे सात साल पहले उनके बेटे गुंजन खेमका को मारा गया था। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे, गोपाल खेमका क्लब से लौटे थे। राम गुलाम चौक स्थित अपने अपार्टमेंट के बाहर उन्होंने जैसे ही गेट पर हॉर्न बजाया,बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड राम पारस ने कहा “गेट खोलते ही गोलियों की आवाज आई। साहब को लहूलुहान देखा। कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।” साल 2018 में बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी इसी अंदाज़ में की गई थी फैक्ट्री गेट पर घात लगाये बैठे हमलावरों ने कार रुकते ही गोलियां बरसाईं थीं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस को हाथ लगा एक अहम फुटेज, जिसमें हत्यारा साफ दिख रहा है। गोपाल खेमका कार में बैठे हैं, तभी हमलावर उन्हें करीब से गोली मारता है और स्कूटी से फरार हो जाता है। बिहार पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच तेज कर दी है। सिटी SP दीक्षा टीम को लीड कर रही हैं। स्पॉट से FSL टीम ने साक्ष्य जुटाये हैं। 3 मोबाइल और कई संदिग्ध नंबर पुलिस के हाथ लगे।  IG जितेंद्र राणा ने कहा “हम अपराधियों के बेहद करीब हैं, बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी।” पुलिस को शक है कि गुंजन खेमका मर्डर केस और मस्तू सिंह की रहस्यमयी मौत से इसका कनेक्शन हो सकता है। बेऊर जेल से मिली कुछ जानकारियों पर भी जांच की जा रही है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और क्रिमिनल नेटवर्क की गहराई से पड़ताल जारी है। वहीं परिवार ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। पटना जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में ऐसी हत्या के बाद लोगों में गुस्सा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था की आपात समीक्षा बैठक की है। लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पीड़ित परिवार से मिले और कहा “यह एक जघन्य अपराध है, और जिसने किया है उसे बख्शा नहीं जायेगा।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...

इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

Ranchi : किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की...