spot_img

विधायक राजेश कच्छप को मिला ये बड़ा सम्मान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Ormanjhi) : जनसेवी संगठन प्रगति परिषद, ओरमांझी द्वारा आयोजित समारोह में खिजरी के विधायक एवं विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप को “विकास रत्न सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट कार्य, जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के लिये समर्पण को देखते हुये प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओरमांझी के पूर्व कार्यकारी प्रमुख जय गोविंद साहू ने कहा कि “विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें जनभागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है।” विधायक राजेश कच्छप ने कहा, “खिजरी को मॉडल विधानसभा बनाना मेरा सपना है। यह कार्य तभी संभव होगा जब हम सभी एकजुट होकर संकल्प लें और अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें।”

प्रगति परिषद का उद्देश्य

परिषद के महासचिव शैलेन्द्र मिश्र ने बताया कि परिषद समय-समय पर समाज के उन लोगों को सम्मानित करती है जो निःस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों में लगे रहते हैं। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर अनेक हस्तियां मौजूद थे। इनमें मुख्य रूप से तुलसी खरवार, सुरिंदर सिंह, सफीउल्लाह अंसारी, हरि मोहन महतो, शंकर कुमार गुप्ता, श्याम किशोर महतो, सत्तार अंसारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...