spot_img

जमीन का लफड़ा बना काल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के निरसा बाजार से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां खून के रिश्ते ने जमीन के टुकड़े के लिए इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को लोहे की साबल से मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना गांगपुर गांव की है, जहां बीते कल पुश्तैनी जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते कत्ल की वारदात में बदल गई। 40 साल का प्रशांत माजी, जो अपने घर के पास मुर्गा दुकान चलाता था, अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी हत्या का इल्जाम उसी के सगे बड़े भाई हरमन उर्फ हरमू माजी पर है, जो घटना के बाद फरार हो गया।

गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच दो साल से जमीन का विवाद चल रहा था, जो उस सुबह अचानक उबल पड़ा। कहासुनी के बाद हरमन ने लोहे की साबल उठाई और छोटे भाई के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। प्रशांत की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस हरकत में है। SDPO रजत मानिक बाखला और निरसा थानेदार अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या में इस्तेमाल किया गया साबल बरामद कर लिया गया है, और आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...