Garhwa(Nityanand Dubey) : देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आज से बेलचंपा में SIS प्रशिक्षण केंद्र में सिविल डिफेंस ट्रेनिंग का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने किया, जिनके साथ NDRF के डिप्टी कमांडेंट संतोष यादव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सिविल डिफेंस विभाग और SIS लिमिटेड के बीच हुये MOU के तहत पूरे भारत में 244 जिलों में तैनात SIS के अधिकारियों, सुपरवाइजरों, ट्रेनरों और जवानों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है। 9 BN NDRF BIHTA PATNA के सहयोग से आयोजित इस ट्रेनिंग का उद्देश्य युद्ध, आपदा और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। मुख्य अतिथि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परेड की सलामी ली। सभी प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस ट्रेनिंग के महत्व और उससे जुड़ी तकनीकों जैसे एयर स्ट्राइक, बम अटैक, केमिकल एवं न्यूक्लियर अटैक, फायर फाइटिंग, फर्स्ट एड, हाई राइजिंग बिल्डिंग रेस्क्यू, और UXB बचाव के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से लगभग तीन लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारी प्रशिक्षित किये जायेंगे।जिससे आपदा और युद्ध की स्थिति में जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। SIS ग्रुप कमांडर रमेश जसवाल ने बताया कि यह पहल देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






