Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज चौकीदार सीधी नियुक्ति परीक्षा को लेकर एक अहम बैठक हुई। बैठक में रूरल SP प्रवीण पुष्कर, ADM (नक्सल) सुदर्शन मुर्मू, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, स्थापना उप समाहर्ता विवेक कुमार सुमन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार मौजूद थे। बैठक में यह तय किया गया कि 24 से 26 मई 2025 के बीच दौड़ एवं माप की शारीरिक जांच पूरी हो चुकी है। अब प्रमाण-पत्रों की जांच सूची रांची जिला के आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर प्रकाशित की जा रही है। यह अंतिम चयन सूची नहीं है, बल्कि दस्तावेज सत्यापन हेतु सूची है। दस्तावेज का सत्यापन 14 जून को रांची समाहरणालय ब्लॉक-B, कमरा संख्या-505 में होगी। DC मंजूनाथ भजन्त्री का सपष्ट संदेश है कि “चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, न्यायपूर्ण और नियम सम्मत ढंग से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी अभ्यर्थी समय पर उपस्थित हों और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।”
ये लाना होगा साथः मैट्रिक अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र (बीट क्षेत्र का स्थायी निवासी होना अनिवार्य), जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र। मूल प्रमाण पत्रों की जांच के बाद सभी अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल, रांची में की जायेगी।
विशेष ध्यान दें: यह सिर्फ दस्तावेज जांच की प्रक्रिया है, अंतिम चयन नहीं। अगर किसी भी स्तर पर पात्रता से जुड़ी त्रुटि या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो चयन समिति अभ्यर्थिता रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






